परीक्षा देने गई छात्रा के बंद घर से ₹40 हजार लेकर युवक फरार, पुलिस से शिकायत

अयोध्या : इनायतनगर थाना क्षेत्र के कहुवा गांव में एक छात्रा के घर से ₹40 हजार नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घर में रह रहे युवक पर चोरी कर फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताते चलें कि कहुवा गांव निवासी राजन पत्नी शैलेंद्र कुमार ने थाना इनायतनगर में दी गई शिकायत में बताया कि वह एलएलबी की छात्रा हैं। शुक्रवार को वह परीक्षा देने घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान घर में रह रहे युवक ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के अनुसार पिछले करीब छह माह से राजेश कुमार उर्फ नंमू पुत्र स्वर्गीय कृष्ण चंद्र दुबे निवासी ग्राम धरौली थाना खंडासा उनके घर में पारिवारिक सदस्य की तरह रह रहा था। आरोप है कि उसने बेड के लॉकर में रखे ₹40 हजार निकाल लिए। यह रकम किस्त जमा करने के लिए रखी गई थी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर की दीवार फांदकर फरार हो गया। परीक्षा से लौटने पर छात्रा को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.