महंगाई का विरोध सड़क पर उतरे सपाई
अयोध्या : पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी से रीडगंज चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय 'पवन' के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सपा नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और सरकार राहत देने में विफल साबित हो रही है।मार्च के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा जिसने प्रदर्शन जुलूस को रीडग़ंज से आगे जाने नहीं दिया।
रिपोर्टर : आईबी सिंह


No Previous Comments found.