कथावाचक माताफेर तिवारी निर्मोही सुल्तानपुरी अपने मुखारविंदो से श्रोताओं को कथा का कराएंगे रसपान

अयोध्या - मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गदुरही बाजार स्थित जय महापुरुष बाबा परिसर में जय महापुरुष बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ कलश यात्रा निकाल कर किया गया। कलश यात्रा जय महापुरुष बाबा स्थान से ब्रह्मदेव हितलाल बाबा स्थान होते हुए कथा स्थल पहुंची। कथा वाचक माताफेर तिवारी निर्मोही भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, मर्यादा और मानव जीवन में उनके महत्व पर विस्तार से प्रसंग सुनाएंगे। जिसे आम जनमानस अपने जीवन में उतार कर उनके आदर्शों का पालन कर सकेंगे।

कलश यात्रा को सफल बनाने में जय महापुरुष बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। रविवार सुबह करीब 9 बजे कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग,श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी उपस्थित रहे। समिति ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर अवध प्रांत प्रांतीय अध्यक्ष करणी सेना सरिता सिंह,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू,राम जानकी महाविद्यालय के प्राचार्य महेश शुक्ला,बब्बन शुक्ला,सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.