मृतक अंशू दुबे के परिजन से मिले समाजसेवी राजन पांडेय

मिल्कीपुर : बीते सप्ताह मिल्कीपुर के खरियौना ग्राम सभा के नवयुवक शुभम दुबे उर्फ अंशू दुबे की बल्दीराय में सड़क हादसे में मौत हो गई थी ।

जबकि परिजनों का कहना है कि अंशू दुबे की सड़क हादसे में मौत नहीं हुए बल्कि उनकी हत्या की गई है इसकी जांच करवाने संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर परिजन पुलिस अधिकारियों से फरियाद कर रहे है।
समाजसेवी राजन पांडेय ने जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको ढांढस बंधाने की कोशिश की
राजन ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि ये लड़ाई अब वह स्वयं अपने स्तर पर लड़ेंगे। 
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि यदि परिजनों को शंका है कि उसकी हत्या की गई है तो उनके शंका का समाधान करना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर बल्दीराय पुलिस इसको जांच नहीं करती है तो वो स्वयं पीड़ित परिवार को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर उनको इस मामले से अवगत करवाएंगे ।
राजन पांडेय ने अयोध्या के नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां वोट की राजनीति करना होता है वहां सभी नेता खड़े मिलते है लेकिन आज इस परिवार के साथ खड़ा होने वाला कोई नहीं है।
राजन ने नेताओं से कहा कि सभी को साथ आकर इस परिवार को न्याय दिलवाना चाहिए 
आसपास के लोगों ने बताया कि राजन पांडेय ने हर संभव मदद अभी तक परिवार की है जिससे लोगों के मन में उम्मीद जागी है कि राजन पांडेय इस मामले को जल्द लखनऊ में  विभिन्न बड़े राजनीतिक लोगों के समक्ष उठाएंगे ।
राजन पांडेय के साथ जितेंद्र तिवारी अनिल मिश्रा मोंटी शुक्ला  जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय अर्पित पांडेय राहुल जाटव सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुनील

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.