थाने एक उपनिरीक्षक का हिस्ट्रीशीटर अपराधी से सांठ गांठ का मामला आया सामने

अयोध्या - मिल्कीपुर कुमारगंज थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अपराधी एवं उसके साथियों द्वारा एक ब्राह्मण परिवार के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ करते हुए महिला, बच्चों एवं परिवार के लोगों की बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने के मामले में कुमारगंज पुलिस द्वारा एसएसपी के आदेश के बावजूद भी मुकदमा न दर्ज किए जाने की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित विधायकों अमित सिंह चौहान चंद्रभानु पासवान एवं पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू से से हुई है। जहां पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है। बताते चले कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधुई पूरे विन्धा पाण्डेय पुरवा गांव निवासी शीतला प्रसाद पाण्डेय ने देकर आरोप लगाया था कि घर में तोड़फोड़ मारपीट और जान से मारने की धमकी के बावजूद कुमारगंज पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित शीतला प्रसाद पाण्डेय के अनुसार बीते 21 मई की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर पर बैठकर भोजन कर रहे थे। तभी खण्डासा थाना क्षेत्र के अंजरौली पूरे बेड़ियन का गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अपराधी रोहन पुत्र राजू, रोशन सिंह, अनमोल तथा तीन-चार अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागे तो हमलावर वहां भी पहुंच गए इससे भी जी नहीं भरा तो उन्होंनेपीड़ित परिवार के घर जमकर तोड़फोड़ भी की। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और बेटे को भी जमकर पीटा। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने कुमारगंज थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि थाने के उपनिरीक्षक नूतन स्वरूप व हिस्ट्रीशीटर रोहन सिंह के गहरे संबंधों के नाते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शीतला प्रसाद अपनी पत्नी और बेटे के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि एसएसपी ने उन्हें थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया था।

पीड़ित परिवार जब दोबारा कुमारगंज थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि “बड़े साहब छुट्टी पर हैं, उनके आने के बाद ही कार्रवाई होगी।” हालांकि पुलिस ने पीड़ित परिवार के चोटहिल लोगों का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है। कुमारगंज पुलिस की करतूत से तंग आकर कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विधायकों से मिलने पीड़ित परिवार पहुंच गया। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी और खब्बू तिवारी एवं मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान तथा बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर से थाने के उप निरीक्षक नूतन स्वरूप की शिकायत करते हुए तत्काल उनका स्थानांतरण थाना कुमारगंज से अलग करने एवं मामले में हिस्ट्रीशीटर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए प्रभावी कार्यवाही किए जाने की बात कही।

रिपोर्टर - सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.