पूर्व विधायक खब्बू तिवारी और विधायक चंद्रभानु पासवान,कार्यवाही का दिया भरोसा

अयोध्या - मिल्कीपुर कुमारगंज थाना क्षेत्र के खरियौना गांव निवासी मृतक शुभम दुबे उर्फ अंशू दुबे के परिजनों से मिलने  पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी तथा मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान उनके आवास पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच व कार्यवाही का भरोसा दिया।

बताया जाता है कि बीते 7 मई को बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुई एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना में शुभम दुबे अंशू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों ने हादसे को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार किया है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन एक व्यक्ति ने फोन कर शुभम को किसी निमंत्रण कार्यक्रम में चलने के लिए बुलाया था। दोनों के बीच घनिष्ठ मित्रता होने के कारण शुभम उसके बुलावे पर चला गया। परिजनों के अनुसार रात करीब 10:54 बजे उसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि हलियापुर-कुड़वार मार्ग स्थित बहुरहवा बाजार के पास लखेहटिया पुलिया के निकट शुभम का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जंहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है और सड़क दुर्घटना की कहानी मनगढ़ंत बनाई गई है। उन्होंने मामले में साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए बल्दीराय थाने में तहरीर भी दी है। परिजनों का आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, जिससे परिवार में नाराजगी और आक्रोश है। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और बल्दीराय थाना प्रभारी से भी वार्ता की। वहीं मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने भी मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि मामले में न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भवानी फेर मिश्रा, शत्रुघ्न पांडे, सुनील मिश्रा सोनू, सौरभ तिवारी ब्रजेश पांडेय, लवकुमार मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे

रिपोर्टर - सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.