मिल्कीपुर में PM के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज

अयोध्या - जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता अजीत मौर्य ने इनायतनगर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पलिया लोहानी गांव निवासी डॉ. हनुमान प्रसाद यादव उर्फ एच.पी. यादव की फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री और सांसद के विरुद्ध फोटो सहित आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस पोस्ट से उन्हें और क्षेत्र के लोगों को ठेस पहुंची है।

तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित इस पोस्ट से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह पोस्ट विरोधियों द्वारा छवि खराब करने के इरादे से की गई है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर डॉ. हनुमान प्रसाद यादव उर्फ एच.पी. यादव के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता, उसकी उत्पत्ति और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जारी हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सोशल मीडिया पर संयम बरतने और किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचने की अपील की है।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.