देश भर के सभी प्रान्तों व जनपदों में न्याय के पथ पर अडिग राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट

अयोध्या - सहित देश प्रदेश के अन्य जनपदों “सत्यम् न्यायम् मानवाधिकार” के ध्येय के साथ राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है। संगठन का प्रतीक चिह्न – तिरंगे हाथों में न्याय का तराजू और उगता सूरज यही दर्शाता है कि हर वंचित तक कानून की रोशनी पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। नेतृत्व एवं विस्तार: राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय के कुशल निर्देशन में ट्रस्ट देशभर में तेजी से विस्तार कर रहा है। संरक्षक कुलदीप सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन और प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल के अनुशासन से संगठन अनुशासित व प्रतिबद्ध टीम के रूप में स्थापित हुआ है।  वफादारी और कार्यशैली: यह संगठन सिर्फ कागजी नहीं, जमीनी लड़ाई लड़ता है। पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता, श्रमिकों-मजदूरों के हक की पैरवी, महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई और गांव-गांव कानूनी जागरूकता अभियान – यही इसकी पहचान है। “पद नहीं, सेवा का अवसर” – इसी सिद्धांत पर टीम दिन-रात मानवाधिकार रक्षा के लिए वफादारी से जुटी है। संपर्क कर जुड़ें और अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करें।  “Our Mission Initiator” के साथ – न्याय और अधिकार सबके लिए।

रिपोर्टर  : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.