ट्रैक्टर लूट में नाकाम बदमाशों ने मालिक पर किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

अयोध्या : रुदौली कोतवाली क्षेत्र में देर रात ट्रैक्टर लूट की कोशिश नाकाम होने पर बदमाशों ने ट्रैक्टर मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार भेलसर गांव निवासी अदनान पुत्र मुजफ्फुरुल हक़ का चालक ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर लौट रहा था। इसी दौरान रौजागांव चीनी मिल के पास एफजेड मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक अदनान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए।

घायल अदनान को सीएचसी रुदौली ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

रिपोर्टर : इंद्र बहादुर सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.