तौधिकपुर उस्कामऊ,पूरे दत्ता पांडेय का पुरवा संपर्क मार्ग की हालत खराब
अयोध्या :हलियापुर क्षेत्र के तौधिकपुर ग्रामसभा में उस्कामऊ होते हुए पूरे दत्ता पांडेय का पुरवा संपर्क मार्ग की हालत बहुत ही खराब एवं जर्जर हो चुकी है,जिसपर बाइक सवार एवं पैदल आवागमन वाले राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है!
पूरी सड़क की लंबाई लगभग -700-800 मीटर है, ये सड़क तौधिकपुर ग्रामसभा एवं उस्कामऊ ग्रामसभा के बार्डर की दूरी को तय करती है! इस सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग सुल्तानपुर के द्वारा लगभग वर्ष 2012---2015 के बीच किया गया था! तबसे आजतक ना इस तरफ किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान गया ना ही संबंधित विभाग के किसी अधिकारीयों का।इसकी आवाज लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के युवा समाजसेवी राहुल मिश्रा द्वारा उठाई गयी ! यहां तक दो बार क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह से मिलकर क्षेत्र के नागरिकों व राहुल मिश्रा ने समस्या से अवगत कराया तथा लिखित ज्ञापन भी दिया। लेकिन दोनों बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। जिसका असर अभी तक धरातल पर नहीं दिखाई पड़ा है!
यह सड़क ऐसे दो ग्रामसभा के बीच की कड़ी एवं मुहाने पर है जहां से भाजपा के तीन-तीन जनप्रतिनिधि शिवकुमार सिंह ब्लाक प्रमुख, ऊषा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक सुरेश पासी हैं जबकि यहीं से कांग्रेस के सांसद किशोरीलाल शर्मा भी हैं , चार चार,जनप्रतिनिध होने के बावजूद भी इस सड़क का कायाकल्प बीते सात आठ सालों से नहीं हो पाया है! जिससे राहगीरों एवं ग्रामसभा वासियों को आये दिन सड़क पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!
क्षेत्र के ही चंद्रभान मौर्य तौधिकपुर ग्रामसभा निवासी बताते हैं कि इस सड़क को खराब हुये लगभग सात से आठ वर्ष हो गये लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि की नजर अभी तक इस सड़क पर नहीं पड़ी। जब चुनाव नजदीक आयेगा फिर वोट मांगने सभी इसी सड़क से आयेंगे !
क्षेत्र के दत्ता पांडेय पुरवा निवासी बताते हैं कि मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस सड़क को रिपेयर कराये जाने की मांग उठाई है , सड़क पर पैदल बाइक एवं फोर व्हीलर से चलना मुश्किल हो गया है! राहगीरों को आये दिन चोटिल होना पड़ता है! अब देखना है कि सड़क का निर्माण होता है या नहीं समाज सेवी राहुल मिश्रा एवं उसका मऊ ग्राम सभा निवासी देवभान सिंह ने बताया कि अब जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्राम वासी जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.