भालेसुल्तान क्षत्रियों के आराध्य 'बाबा श्री सिंह राय' का प्रांगण का भव्य लोकार्पण

अयोध्या : अयोध्या मंडल क्षेत्र के हलियापुर में भालेसुल्तान क्षत्रियों के पूर्वज योद्धा और परम पूज्य आराध्य देव बाबा श्री सिंह राय के प्रांगण समाधि स्थल का आज विधिवत लोकार्पण किया गया।

एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सुबह 10 बजे फीता काटकर नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन किया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा सौंदर्यीकरण के बाद यह स्थल अब एक भव्य पौराणिक धरोहर के रूप में निखर कर सामने आया है। उन्होंने कहा उक्त स्थल बहुत ही पौराणिक एवं आकर्षण का केंद्र है। यहां पर बार-बार आने का मन करता है मौका मिलेगा तो फिर यहां पर आऊंगा। इसी प्रकार अन्य वक्ताओं में कैप्टन देवनाथ सिंह। रामदुलार सिंह सुजान वरिष्ठ कवि, दिग्विजय सिंह प्राचार्य, इंद्रजीत सिंह अर्चक वरिष्ठ कवि एवं समाज सेवी, रविंद्र प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, सहित आदि वक्ताओं ने अपने आराध्य पूर्वज बाबा श्री सिंह राय को याद करते हुए उनके इतिहास और गाथा को समाज के सामने प्रस्तुत किया और नवयुवकों से उनसे प्रेरणा देखने का आग्रह किया।
निर्माण कार्य प्रांगण का संपूर्ण सौंदर्यीकरण कराया गया। मंदिर में आकर्षक टाइल्स, पूरे परिसर में इंटरलॉकिंग, रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हुआ।
जनसहयोग बना आधार यह पूरा कार्य जनसहयोग की मिसाल बना। भाले सुल्तान क्षत्रियों की तीनों पट्टियों के हर घर से चंदा एकत्र किया गया। समाजसेवी रविंद्र प्रताप सिंह, और अखंड प्रताप सिंह, निवासी हलियापुर सहित अन्य समाजसेवियो एवं वरिष्ठ नागरिकों, तथा उसका मऊ निवासी तीनों पट्टी के टिकैत विश्व पाल सिंह ने भी निर्माण के लिए बड़ी धनराशि दी।
जनप्रतिनिधियों का योगदान स्थानीय विधायक सुरेश पासी ने श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था के लिए धनराशि उपलब्ध कराई। तो वहीं एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी निर्माण के लिए मोटी रकम दी।
पूरे निर्माण कार्य की देखरेख वरिष्ठ समाजसेवी साहित्यकार एवं कवि व पूर्व वीडियो इंद्रजीत सिंह अर्चक ने की, जिससे कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से संपन्न हुआ।
लोकार्पण के अवसर पर ग्राम सभा के कई वरिष्ठ नागरिक, तथा युवा गणमान्य लोग और श्री सिंह राय भाले सुल्तान समाज के तीनों पटी हलियापुर, उसका मऊ, जरई कला, सारांय बग्घा, फक्तेपुर, कांकरकोला खंणौली, पिपरी,आदि कई गांव के लोग तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक प्रधान आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि एवं पूर्व वीडियो इंद्रजीत सिंह अर्चक ने किया। सबने एक स्वर में कहा कि लाखों के जनसहयोग से बना यह भव्य प्रांगण आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली पूर्वजों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर देगा।  
हलियापुर स्थित यह स्थल भाले सुल्तान क्षत्रियों के पूर्वज योद्धा बाबा श्री सिंह राय का पौराणिक पवित्र स्थान है। यह सिर्फ एक मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह बताता है कि जब समाज एकजुट हो जाए तो कोई भी कार्य असंभव नहीं।इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह अर्चक ,रामदुलार सिंह सुजान ,कैप्टन देवनाथ सिंह, दिग्विजय सिंह ,रविंद सिंह पूर्व प्रमुख सहित कई वक्ताओं ने श्री सिंह राय की उपलब्धियां को सिलसिलेवार बताया कि हमारे पूर्वजों का इतिहास कितना गौरवशाली था कार्यक्रम के दौरान ओंकार सिंह, योगेंद्र सिंह, हिंदेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामप्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमा रमन सिंह, तथा रणवीर सिंह,, राजा सिंह,  अखंड प्रताप सिंह, कैप्टन देवनाथ सिंह, दुर्गेश सिंह, पप्पू सिंह फतेहपुर। देवभान सिंह आज बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर :  इंद्र बहादुर सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.