ज्येष्ठ के आखिरी बड़े मंगल पर भिटारा चौराहे पर उमड़ी आस्था
अयोध्या : ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर रविवार को भिटारा चौराहा, हनुमानगंज में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धा और उल्लास के माहौल में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
वरिष्ठ पत्रकार राहुल पांडेय के सुपुत्र विनायक पांडेय की ओर से यह भव्य भंडारा आयोजित किया गया। शुभारंभ एसडीएम सुधीर कुमार और क्षेत्राधिकारी पीयूष ने विधि-विधान से बजरंगबली का पूजन कर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस और पत्रकारिता जगत का अद्भुत संगम दिखा। थानाध्यक्ष खंडासा सुरेन्द्र सोनकर, थानाध्यक्ष इनायतनगर राजेश सिंह, थानाध्यक्ष रौनाही रतन शर्मा, उप निरीक्षक जोखन लाल यादव व कंदई चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, शिवकुमार पांडेय, शैलेंद्र शर्मा, राकेश मिश्रा, पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी हैरिंग्टनगंज, दिनेश गौड़ समेत बरम बाबा कमेटी के पदाधिकारी व सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।सुबह से शुरू हुए संगीतमय सुंदरकांड पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।दोपहर बाद शुरू हुए भंडारे में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय बजरंगबली के जयकारों से माहौल गूंजता रहा।आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल पर सेवा ही सच्ची भक्ति है। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करना है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल, पेयजल और पार्किंग की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.