अयोध्या जाने से पहले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नजरबंद करने का दावा, अजय राय का योगी सरकार पर बड़ा आरोप

अयोध्या : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया भगवान श्री राम के दर्शन करने जा रहे हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को कल रात से ही योगी-मोदी सरकार की पुलिस द्वारा नज़रबंद और गिरफ़्तार कर लिया गया है। हमें आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
भाजपा-आरएसएस के लोग प्रभु के नाम पर चंदा चोरी, ज़मीन घोटाला और चढ़ावा चोरी कर रहे हैं। जब हम इस महापाप के ख़िलाफ़ भगवान के चरणों में न्याय की प्रार्थना करने जा रहे हैं, तो हमें रोका जा रहा है।
सत्ता के अहंकार में डूबी यह सरकार कान खोलकर सुन ले राम जी सब देख रहे हैं, यहाँ एक-एक अत्याचार और अधर्म का हिसाब होगा। कलयुग के इन रावणों का अंत निश्चित है।
बिना प्रभु के दर्शन किए हम यहाँ से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। चाहे इसके लिए हमें जेल जाना पड़े या अन्न-जल त्यागना पड़े।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.