प्रभु श्रीराम दर्शन से रोकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण किशोरी लाल शर्मा

अयोध्या : हम सभी श्रद्धा और आस्था के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या आए हैं, लेकिन प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को होटल अरेस्ट एवं हाउस अरेस्ट कर दिया है। आखिर एक श्रद्धालु को प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से क्यों रोका जा रहा है?
जो लोग राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों पर जवाब नहीं दे पाए, वही आज रामभक्तों के दर्शन पर रोक लगा रहे हैं।
अमेठी के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री किशोरी लाल शर्मा जी ने कहा चंदा चोरी को तो नहीं रोक पाए, लेकिन एक हिंदू को प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से रोक रहे हैं। यह कैसा न्याय है? यह कैसी परंपरा है? कौन-से धर्म की परंपरा है कि किसी को प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से रोका जाए?"
प्रभु श्रीराम किसी एक दल या सरकार के नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.