हलियापुर कॉलेज बच्चों को झूले-खेल सामग्री देने घोषणा, बच्चों में खुशी

अयोध्या : परियोजना निदेशक एके सिंह ने सोमवार को श्याम वख्श महाविद्यालय पहुंचकर डीएस पब्लिक स्कूल विद्यालय में खेल सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की  प्रबंधकों के सिफारिश पर ए के सिंह विद्यालय में पहुंचे और बैठक की अध्यक्षता की तथा उनके साथ अधिकारियों की टीम व कुड़वार ब्लॉक के वी डी ओ भी मौजूद रहे जिसके साथ विद्यालय के प्रबंधक शिक्षक व छात्रों के अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विद्यालय को विभिन्न कई तरह की खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाने की घोषणा के साथ पीडी ने बच्चों के मनोरंजन के लिए परिसर में झूले भी लगवाने के लिए कहा।पीडी ए के सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है और बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना बढ़ती है। इसी सोच के साथ ये सौगात दी जा रही है।विद्यालय के प्रबंधक शंभू शरण सिंह, प्रभात सिंह, पूर्व प्रधान किरन सिंह,धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुदित सिंह, सहित उपस्थित शिक्षक व छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खेल सामग्री मिलने से बच्चे नियमित खेलों में हिस्सा ले पाएंगे और स्कूल का माहौल और बेहतर होगा। हलियापुर के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ खेल की भी पूरी सुविधा मिलेगी। प्रशासन की ये पहल बच्चों के भविष्य के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर :  इंद्र बहादुर सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.