हलियापुर निवासी प्रज्ञा सिंह का भारतीय वायुसेना एयर फोर्स में चयन

अयोध्या - प्रथम कक्षा के शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक विद्यालय में टापर रही है छात्रा अयोध्या मंडल क्षेत्र के हलियापुर निवासी एडवोकेट संजय सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह का भारतीय वायुसेना (एयर फोर्स) में लंबी छलांग चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

छात्रा प्रज्ञा सिंह की उपलब्धियां विदित हो की प्रज्ञा सिंह की जन्म तिथि 22 /5/2006 है प्रथम शिक्षा सेंट्रल स्कूल अयोध्या जनपद के कुमारगंज में उसके बाद एस एस पब्लिक स्कूल हलियापुर में कक्षा 8 तक विद्यालय टॉपर रही।तो वहीं श्री सिंह राय भाले सुलतान इंटर कॉलेज हलियापुर में 12वीं तक शिक्षा  अपने बड़े पापा अजय सिंह जो कि श्री सिंह राय भाले सुल्तान इंटर कॉलेज में बड़े बाबू है उनके संरक्षण में ग्रहण की और विद्यालय में टापर रहीं  प्रज्ञा सिंह के चाचा सर्वेश सिंह जहां भी आवश्यकता हो ले जाना फार्म भरवाना आदि के लिए उसके साथ हमेशा लगे रहते थे। तो वहीं हलियापुर स्थित श्री श्याम वख्श महाविद्यालय से प्रज्ञा सिंह ने ग्रेजुएशन किया विदित हो कि प्रज्ञा सिंह ने पुलिस भरती एवं दरोगा की भी परीक्षाएं दी थी बीट किया जिसका रिजल्ट अभी नहीं आया है। इसी दौरान उन्होंने एयरफोर्स में भी अपनी मार्कशीट डिग्रियों के साथ आवेदन किया था। इसका सुखद परिणाम यह रहा प्रज्ञा सिंह का एयर फोर्स में सलेक्शन हो गया। ऑल इंडिया रैंकिंग (61वां) है 25 तारीख को जॉइनिंग लेटर मिला। तथा 30 जून को कर्नाटक के बेलगांव में एयरफोर्स ट्रेनिंग सेंटर में पहुंची। और वहां पर ट्रेनिंग केंद्र के अधिकारियों से मिलकर अपना डॉक्यूमेंट जमा किया। उनकी उचित व्यवस्था करते हुए ट्रेनिंग के सारे प्रोसेस को फॉलो करने के लिए इन्हें बताया गया। और ट्रेनिंग की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। प्रज्ञा सिंह के इस सफलता से क्षेत्र के युवा छात्र व छात्राएं बेहद खुश है। एवं प्रेरणा दायक बताया जा रहा है।
प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि से परिवार क्षेत्र के लोग इसे जिले के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। प्रज्ञा सिंह से पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसका श्रेय हम अपने माता पिता जी एवं शिक्षा देने वाले हमारे सभी गुरुजन शिक्षक एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री शंभू शरण सिंह व श्री सिंह राय भाले सुल्तान इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रहे दिग्विजय सिंह को देती हूं। परिवार माता-पिता की प्रेरणा हमारे पूजनीय शिक्षक गुरुजी के आशीर्वाद से हमने इस मुकाम पर पहुंच कर मंजिल हांसिल किया है।

रिपोर्टर - आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.