मुख्य आयकर आयुक्त, प्रयागराज प्रभार के आदेशानुसार जीएसटी निवारण कैंप का हुआ शुभारंभ
अयोध्या : मुख्य आयकर आयुक्त, प्रयागराज प्रभार द्वारा 'बकाया मांग एवं शिकायत निस्तारण हेतु कैंप' का शुभारंभ 15 जुलाई से शुभारंभ किया गया जिसमें आयकर विभाग सुलतानपुर में करदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष 'बकाया मांग एवं शिकायत निवारण कैंप' की शुरुआत की गई। यह अभियान 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। जिसमे जीएसटी संबन्धित सभी कार्यों का निवारण किया जायेगा बता दें कि यह अभियान मुख्य आयकर आयुक्त, प्रयागराज प्रभार के अधीनस्थ प्रधान आयकर आयुक्त प्रभारों के अंतर्गत आने वाले सभी 48 स्टेशनों पर संचालित हो रहा है जिसमें जीएसटी बकाया मांग का समाधानः करदाताओं के खातों में प्रदर्शित पुरानी या त्रुटिपूर्ण मांगों का सूक्ष्म मिलान और तत्काल सुधार सहित त्वरित शिकायत निवारण तथा फंड में विलंब, लंबित रेक्टिफिकेशन आवेदन तथा पैन संबंधी तकनीकी समस्याओं का प्रभावी समाधान व चालान करेक्शन, टीडीएस मिसमैच, सीपीग्राम एवं ई-निवारण, विवाद से विश्वास 2024 से संबंधित मामले, तथा अपील प्रभाव से जुड़े लंबित प्रकरणों का तत्काल निवारण किया जायेगा। उक्त आयकर संबंधित सभी जानकारी सुल्तानपुर आयकर अधिकारी राम करन गौतम द्वारा दी गई है।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.