श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक बाद प्रेस कांफ्रेंस

अयोध्या : आज की बैठक बाद अब एक धार्मिक समिति का गठन किया गया,अयोध्या के संतो को इसमे शामिल किया गया,अयोध्या के ही 5 संत इस समिति में सदस्य बनाये गए,4 सदस्य बाहर से होंगे,यह धार्मिक समिति श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सारे धार्मिक कार्यक्रम का संचालन करेगी,पूजा अर्चना,वार्षिक धार्मिक आयोजन आदि धार्मिक समिति ही संचालन करेगी।

धार्मिक समिति में अयोध्या के संतों में- 
महंत कमलनयन दास महराज मणिराम छावनी से
रामानंद दास जी महाराज रामकथा कुंज से
राजकुमार दास जी रमावल्लभा कुंज से
मिथिलेश नन्दनी शरण जी महराज और महंत दिनेन्द्र दास जी महराज निर्मोही अखाड़ा से 

धार्मिक सदस्य में ट्रस्ट की ओर से- जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानन्द महराज
स्वामी परमानंद जी महराज
पेजावर पीठ उडुपी के विश्वप्रसन्न जी महराज व गोविंद देव गिरी 

श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट में एक प्रवक्ता की नियुक्ति होगी

CEO की नियुक्ति व चयन के लिए ट्रस्ट द्वारा एक महीने का समय लिया गया,आवेदन की भारी संख्या आने से चयन प्रक्रिया में समय लगेगा

ट्रस्ट की अगली बैठक 2 सितंबर को होगी

 

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.