नलकूप विभाग के अधिकारी ए ई जफर अब्बास के निर्देश पर राजकीय नलकूप संख्या 123,ट्यूबवेल की जांच करने पहुंची टीम

अयोध्या : विदित हो कि उक्त राजकीय नलकूप पिछले 15 वर्षों से बंद पड़ी थी। खबर चलने के बाद नलकूप के जेई के एस यादव नलकूप मैकेनिकों बोरिंग मिस्त्री तथा ऑपरेटर सूर्यकांत,  राम जनम, नलकूप कर्मचारी शिवांश सिंह स्विच मैन स्टाटटर, ऑपरेटर, आदि टीम के साथ जांच पड़ताल मौके पर पहुंचकर किया।  इस मौके पर विद्युत विभाग  के कर्मचारी भी मौजूद थे जांच पड़ताल कर फाल्ट ढूंढने की कोशिश की इसी दौरान मोटर का स्वीच स्टाटर जैसे चालू किया 15 मिनट के बाद ट्रांसफार्मर दग गया। तो बिजली विभाग के बल्दीराय एसडीओ मार्तंड प्रताप सिंह से बात की गई। जेई के एस यादव ने भी बात की उन्होंने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफर पर लगवा दिया जाएगा। जेई के एस यादव ने बताया कि अभी हमको 6 महीने ही हुआ है चार्ज लिए। पहले क्या हुआ हमें पता नहीं है। उन्होंने कहा हम सक्रियता के साथ सबसे पहले मोटर की जांच कराएंगे। उसके बाद पाइप लाइन में कहां फाल्ट है जहां कमी है उसे सही करवाने का प्रयास किया जाएगा। यदि बोरिंग भ्रष्ट हो गई होगी तो विभाग को लिखा पड़ी कर स्थल से 3 से 500 मीटर की दूरी पर जमीन की व्यवस्था होने पर वहां पर नई बोरिंग की व्यवस्था कराई जाएगी।  सारी रिपोर्ट लिखा पड़ी उच्च अधिकारियों को मेरे द्वारा दी जाएगी। हर हाल में ट्यूबवेल चालू करवाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर नया आने के बाद में नए सिरे से हम पूरी ट्यूवेल की जांच पड़ताल करवा कर रिपोर्ट तैयार कर अपने उच्च अधिकारियों को सौंपेगे। किसानों का अहित नहीं होने पाएगा। इस मौके पर किसान रामू सिंह, सोनू सिंह, धनंजय सिंह, सहित कई किसान मौजूद रहे।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.