जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार

अयोध्या : जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति अयोध्या की बैठक की गई जिसमें स्वास्थ्य विभाग के विविध कार्यक्रमों की अद्यतन समीक्षा की गई। *नियमित टीकाकरण नियमित टीकाकरण के अंतर्गत झिझक एवं इनकार करने वाले बच्चों का चिन्हीकरण किया जाय। 4 की संदेश को लाभार्थियों को दिया जाय । जीरो डोस चिल्ड्रन में ब्लॉक खांडसा,हैरिगटनगंज एवं अर्बन में सबसे अधिक जीरो डोजर बच्चे हैं। 0-2 उम्र के अपडेटेड ड्यू लिस्ट आशा द्वारा समय से एएनएम को दिया जाय। टीकाकरण के मिस्ड सेशन को समय से कराया जाय डब्ल्यूएचओ द्वारा सर्विलांस गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया। डब्ल्यूएचओ द्वारा नियमित टीकाकरण की मॉनिटरिंग से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। आशाओं को क्लस्टर मीटिंग में अवश्य आए जो नहीं आ रही उन पर कार्यवाही की जाए। डीडब्ल्यूआर एवं बीडब्ल्यूआर की बैठक समय से की जा रही है। दिनांक 3अगस्त 2026 से 7 अगस्त 02026 तक टीडी वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जाएगा,दिनांक 18 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 से एम आर कैंपेन चलाया जाएगा।

*क्षय रोग मुक्त अभियान

100 डेज टी.बी.खोजी कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वर्नेबल जनसंख्या के अंतर्गत पाए गया.एक्टिव केस मरीजों का त्वरित इलाज किया जाय। क्षय रोग नियन्त्रण अभियान के अंतर्गत जनपद को क्षय रोग से मुक्त करने के अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जनपद को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए और भी सघन प्रयास करने के कड़े निर्देश दिए गए साथ ही टी बी से ग्रसित लाभार्थियों का डीबीटी का पेमेंट निश्चय के द्वारा समय से कराया जाय।

*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय बैठक

जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की निम्न एजेंडों पर समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए
1. जनपद के राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सेवाओं/सर्जरी की समीक्षा में और भी गुणवत्तापरक सेवाओं सहित सर्जरी को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
2.एसबीए प्रशिक्षित एएनएम जिनका प्रसव शून्य है उनके केंद्र को क्रियाशील किया जाए।
3. ई कवच के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का पंजिकरण सभी अधीक्षक साप्ताहिक मीटिंग में रिव्यू एएनसी रजिस्ट्रेशन कर फ़ीड कराये।
4. जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत ब्लॉक हैरिगटनगंज एवं मसौधा में संस्थागत प्रसव में और भी प्रगति लाने के निर्देश दिये गए। जननी सुरक्षा योजना साथ लाभार्थियों का भुगतान ब्लॉक बीकापुर,रुदौली,सोहावल एवं मिल्कीपुर के अधीक्षक एवं ब्लॉक अकाउंटेंट मैनेजर को चेतावनी दी गई साथ ही शेष ब्लॉक समय से शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराएं
5.जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रसव में हो रही गिरावट में पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति ने निर्देश दिए थे कि जो आशा संस्थागत प्रसव कराने रूचि नहीं ले रही है,उनको तत्काल नोटिस देकर निकालने की कार्यवाही की जाय।
6. इ सुश्रुत योजना के अंतर्गत ऑनलाइन ओपीडी सभी चिकित्सालयों में कराया जाय एवं सीएचसी सुनवा में त्वरित इंटरनेट हेतु सीएचसी मवई को इसे कराने हेतु निर्देशित किया।
7. आयुष्मान भारत के अंतर्गत गोल्डन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण न करने वाले संबंधित अधिकारियों एवम सभी ब्लॉक अधीक्षको को  चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि सभी ब्लॉक अधीक्षक अपने आयुष्मान डाटा ऑपरेटर  से लक्ष्य के अनुरूप कार्ड बनवाए। 
8. मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि आशाओं को आभाआई डी बनाने हेतु निर्देशित करे 
 9.बालिकाओं को लगने वाले एच पी वी वैक्सीन अयोध्या जिले मे बालिकाओं को लगा है रुदौली ब्लाक में बालिकाओं को एच पी वी वैक्सीन कम लगाया गया है।
10.सैम बच्चों का सभी ए एन एम समय से फॉली अप करे।
11.वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के अंतर्गत सभी अधीक्षक अधिक से अधिक परिवार नियोजन संबंधित उपायों की जानकारी अपने अधीन कर्मचारियों के माध्यम से क्षेत्र में प्रसारित कराए।

सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कोऑर्डिनेटर को निर्देशित किया कि नियमित टीकाकरण,छाया वी एचएनडी,सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच कराई जाय एवं एचआरपी से ग्रसित महिलाओं चिन्हांकन ठीक प्रकार से किया जाय,संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दिया जाय।

दिनांक 10 अगस्त 2026 को नेशनल डिवार्मिग डे मनाया जाएगा साथ ही 14 अगस्त 2026 को मोपअप राउंड चलाया जाएगा।

बैठक में समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,सभी जिला चिकित्सालयों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक,जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जनपद स्तर के सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : विपिन शुक्ला

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.