जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न,छात्र छात्राओं ने डाले वोट
अयोध्या : जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल,अयोध्या में शनिवार (25 जुलाई) को सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के चुनाव अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। इसमें विद्यार्थियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी गुप्त मतदान प्रक्रिया के माध्यम से अपने हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव हेतु मताधिकार का प्रयोग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप ज़िला अधिकारी (SDM) सुश्री सविता देवी राजपूत उपस्थित रहीं। वहीं,विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. अबिन सी. राज की गरिमामयी उपस्थिति में संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर ऐसे चुनाव बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों,अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी ने छात्रों को जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी,जबकि प्रधानाचार्य डॉ. अविन सी. राज ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाना है। मतदान के पश्चात मतपेटियों को सुरक्षित सील कर दिया गया है। जल्द ही मतों की गणना कर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
रिपोर्टर : विपिन शुक्ला
No Previous Comments found.