किराना व्यवसाई के बेटे ने उत्तीर्ण की नीट परीक्षा, बढ़ाया क्षेत्र का मान

मिल्कीपुर , अयोध्या : मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनैचा के पूरे मक्कू खान निवासी होनहार युवक मो. आमिर पुत्र रईस अहमद ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जानकारी के बाद से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और होनहार बालक को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। नीट परीक्षा उत्तीर्थ छात्र मो. आमिर के पिता रईस अहमद सराय हेमराज गांव स्थित अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बड़ी नहर पर एक छोटी सी किराना की दुकान चलाते हैं। युवक मो आमिर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने मन में शुरू से ही एक चिकित्सक बनकर लोगों ने की सेवा करने का जज्बा पाल रखा था। युवक के द्वारा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने की जानकारी के बाद से समूचे गांव में खुशी का माहौल है। मो. आमिर ने निर्धारित 700 अंकों में 564 अंक अर्जित कर इस मुकाम को हासिल किया है। उनके चाचा नुरुल हक ने बताया कि आमिर शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत मेहनती था और वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय केवल स्वाध्याय में ही लगता था। आमिर के बाबा हाजी समीउल्लाह साहब कई दशक ग्राम प्रधान रहते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।

रिपोर्टर :  सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.