पंचायत भवन में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन
अयोध्या : मंडल क्षेत्र के हलियापुर में आज रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत भवन हलियापुर में श्री सिंहराय अवधी साहित्य विकास संस्थान के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत सिंह 'अर्चक' वरिष्ठ कवि एवं पूर्व (वीडियो) रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत सिंह अर्चक ने की, संचालन श्रीकृष्ण द्विवेदी अज्ञान' ने किया और सरस्वती वंदना गुरु प्रसाद त्रिपाठी धनुषपाणि' ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर समरजीत सिंह काग, रामदीन गौतम 'तक्षक', राम उजागिर 'स्नेहिल', सत्येंद्र प्रताप सिंह 'सजल', बृजेश कुमार सिंह सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया। कवियों ने हास्य और व्यंग्य से भरी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। उपस्थित लोग कवियों की एक-एक पंक्ति पर ताली बजाकर आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों की अच्छी खासी उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.