अयोध्या राम मंदिर में बरसात के बावजूद रामलला के दरबार में उमड़ रही भारी भीड़
अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और निर्मोही अखाड़े के महंथ गुरु श्री दिनेन्द्र दास जी महाराज नित्य की भांति आज सुबह 6 बजे श्री रामलला की आरती पूजन में शामिल हुए। आरती के दौरान महंथ जी ने मंदिर में पूजा-भोग आदि की व्यवस्था का जायजा लिया और पुजारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर महंथ दिनेन्द्र दास जी ने बताया कि बरसात के मौसम के बावजूद भी श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई कमी नहीं है। बल्कि नित्य दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जि रही है। देश के कोने-कोने
और अन्य प्रांतों से भक्त श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नगद और आभूषण के रूप में चढ़ावे में भी कोई कमी नहीं है। सभी श्रद्धालुओं का श्री राम में अटूट विश्वास बढ़ता जा रहा है।
फोटो में महंद जी को आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महंथ दिनेन्द्र दास जी जो की बहुत ही ईमानदार और सरल व्यक्तित्व के धनी है अद्भुत दृश्य देखा जा सकता है, जहां भक्त जय श्री राम जी के गगन भेदी जयकारे के नारे लगा रहे हैं। राम मंदिर परिसर में धूप बत्ती की खुशबू की सुगंध एक अलग आभा बिखेर रही है।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.