दुल्हन की तरह सजी आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय 10 अगस्त को होगा
अयोध्या - आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले 28वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सह-अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में समारोह की सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में राजभवन के दिशा-निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं, मां-बेटी कार्यक्रम, अनुशासन समिति, ट्रांसपोर्ट समिति,मंच व्यवस्था समिति,डैस प्लान समिति सहित अन्य समितियों से अबतक हुई कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। बैठक के दौरान कुलपति ने स्वर्ण पदक एवं विभिन्न उपाधियां प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची की जानकारी ली। कुलपति ने कहा कि सभी पुरस्कार एवं उपाधि वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित होना चाहिए। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 28वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का अवसर है। सभी समितियां आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गरिमा के साथ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
रिपोर्टर - राहुल पाण्डेय
No Previous Comments found.