मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार

अयोध्या - चकबंदी विभाग में लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद शासन ने बड़ा बदलाव किया है। प्रमोद कुमार सिंह को मिल्कीपुर का नया चकबंदी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रमोद कुमार सिंह ने कार्यालय का निरीक्षण किया और लंबित पत्रावलियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए। बता दें कि तत्कालीन चकबंदी अधिकारी मेढ़ीलाल के खिलाफ क्षेत्रीय किसानों और जनप्रतिनिधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर शासन ने मेढ़ीलाल को कार्यालय से अटैच कर दिया है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा:   "लंबित वादों का समय पर निस्तारण करके सरकार की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी किसान को अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सभी कार्य नियमों के अनुसार पारदर्शी ढंग से किए जाएंगे।"किसानों ने नए अधिकारी की नियुक्ति पर राहत जताई है और उम्मीद जताई है कि चकबंदी से जुड़े विवादों का निपटारा अब तेजी से होगा।

रिपोर्टर - राहुल पांडेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.