विद्युत करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

अयोध्या : अमानीगंज विकासखंड के ग्राम खड़सेपुर में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोर का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खड़सेपुर निवासी दीपक यादव को गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के पास एक मृत मोर दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन रेंज कुमारगंज के वन दरोगा विष्णु चौहान को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा ने वन कर्मी सुरेश यादव को टीम के साथ मौके पर भेजा।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि मोर बिजली के ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से विद्युत करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मोर को अपने कब्जे में लेकर पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। करंट लगने से मोर का सर कटके अलग हो गया था 
वन कर्मी सुरेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोर की मौत बिजली के ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी घायल या मृत वन्यजीव दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान वन विभाग की टीम में सुरेश यादव के साथ कुलदीप एवं पवन रावत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.