झटका मशीन बंद तो किसानों का खेती कर पाना होगा मुश्किल

अयोध्या : अयोध्या मंडल क्षेत्र  के हलियापुर शाहित पूरे जनपद में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के 9 अगस्त के आदेश पत्रांक 1250 के अनुसार, जनपद में

अवैध रूप से संचालित झटका मशीनों पर रोक लगा दी है। विदित हो कि 9 अगस्त को मेघमऊ गांव के 16 वर्षीय एक छात्र आर्यन की झटका मशीन के नाम पर एक किसान द्वारा अपने खेत में कटीले तार में बिजली से करंट प्रवाहित किया था। इसके चपेट में आने आर्यन की मौत हो गई।तो जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पूरे जनपद से अवैध झटका मशीन लगाने पर बैन लगा दिया। क्यों कि इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।
टीम गठन कर जांच और कार्रवाई के निर्देश हैं।
वही जो किसान छोटी बैटरी लगाकर सौर ऊर्जा पैनल से केवल आवारा पशुओं को डराने के लिए झटका मशीन लगाए थे। ताकि फसल को आवारा जानवरों से बचाया जा सके। झटका मशीन के बिना रात-भर जागने के बाद भी किसान फसल नहीं बचा पा रहे।नीलगाय, सुअर, छुट्टा गोवंश सब खेत की फसल साफ कर दे रहे हैं
क्षेत्रीय किसानों ने DM से मांग की है कि सोलर फेंसिंग लो-वोल्टेज झटका मशीन को अनुमति दी जाए।इसमें 9-12V का करंट होता है, जिससे जानवर भाग जाते हैं
पर जनहानि नहीं होती। कई राज्यों में ये कानूनी है।
वहीं किसानों की जिला प्रशासन व सरकार से यह भी मांग है। कि हर न्याय पंचायत में पक्की गौशाला बने तभी छुट्टा आवारा पशु कम होंगे।
वन विभाग से भगाने वाली टीम नीलगाय के लिए सक्रिय हो।बैन के साथ विकल्प देना भी सरकार की जिम्मेदारी है
सिर्फ रोक लगाने से किसान बर्बाद हो जाएगा
वैसे भी अन्नदाता किसान को अनाज की पैदावार में लागत ज्यादा लगानी पड़ती है।लागत के तुलना में मुनाफा ना के बराबर खेती अब किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। किसानों में अजय सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समाजसेवी चक बहादुर सिंह, निर्भय सिंह, संत सिंह  सहित देवराज बदौवा, आदि किसनो ने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान हेतु एक ज्ञापन उन्हें सौपा जाएगा।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.