कंपोजिट विद्यालय तिंदोली में हर्षो ल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अयोध्या - स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर कंपोजिट विद्यालय, तिंदोली, शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दीनानाथ शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम तिंदोली के प्रधान श्री सुरेश सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रधानाध्यापक ने बच्चों को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर अत्यंत उत्साह देखा गया। परे विद्यालय परिसर भारत माता की जय" और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।

रिपोर्टर - आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.