ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयनित हुए हिमांशु मिश्र

मिल्कीपुर अयोध्या : ग्राम कलन्दरपुर पूरे लगुनी मिश्र निवासी हिमांशु मिश्र का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है। इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र-वासियों में हर्ष का माहौल है।

हिमांशु मिश्र वर्तमान में राजस्व लेखपाल के पद पर तहसील हरैया, जनपद बस्ती में कार्यरत हैं। उनके पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर मिश्र एक सफल शिक्षक थे। उनके बड़े भाई सुधांशु मिश्र बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर ब्लॉक मिल्कीपुर, अयोध्या में कार्यरत हैं।

हिमांशु मिश्र की इस सफलता को उनके निरंतर परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई ही है।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.