चेहल्लुम के त्योहार पर दिखा हिंदू मुस्लिम भाई चारा सद्भावना
अयोध्या : हलियापुर क्षेत्र में आज मंगलवार 25 अगस्त को मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार चेहल्लुम (अरबईन) बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मदरसा अहले सुन्नत गौसिया अशरफिया हलियापुर क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों ने बूढ़े बच्चों के साथ पोस्टर बैनर लेकर क्षेत्र गाजे बाजे के साथ भ्रमण किया। एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इमाम हाफिज व कारी सादिक साहब,ने की उन्होंने चेहल्लुम के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह त्योहार हमें सब्र, कुर्बानी और इंसानियत का पैगाम देता है। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अकीदतमंद जमा हुए। बच्चों और युवाओं ने हाथों में इस्लामी झंडा लेकर नारे लगाए और अमन-चैन की दुआ की।
इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे
इब्राहिम खान, कैफ खान, कासिम शेख, शफीक कुरैशी, जावेद खान, ताजबाबू खान, कैफ सलमानी, शोएब खान, अब्दुल लतीफ, नईम खान, कल्लू खान, गुड्डू, जमालुद्दीन इदरीशी, शमशाद सलमानी, रियासत अली और इकबाल सलमानी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मदरसा कमेटी द्वारा सभी का शुक्रिया अदा किया गया और मुल्क में अमन-ओ-अमान के लिए विशेष दुआ कराई गई।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.