मुस्लिमभाइयों ने जश्नन ए ईद मिला दुन्नबी पर जुलूस निकाल भाईचारे का दिया संदेश

हलियापुर ,सुल्तानपुर : हलियापुर क्षेत्र में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर पूरे गांव में चिरागां किया गया था।

इस मुबारक मौके पर मदरसा अहले सुन्नत गौसिया अशरफिया, ढलियापुर से एक विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल बच्चों ने सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहनी हुई थी। हाथों में इस्लामी झंडा लिए आमद ए-रसूल मरहबा के नारे लगाए जा रहे थे।
जुलूस की कयादत इमाम हाफिज व कारी सादिक साहब ने की। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने दुनिया को अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया है, हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
इस मुबारक मौके पर इब्राहिम खान, कैफ खान, कासिम शेख, शफीक कुरैशी, जावेद खान, ताजबाबू खान, कैफ सलमानी, शोएब खान, अब्दुल लतीफ, नईम खान, कल्लू खान, गुड्डू, जमालुद्दीन इदरीशी, शमशाद सलमानी, रियासत अली, और इकबाल सलमानी, सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।
अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई और सभी में तबर्रुक तकसीम किया गया।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.