हलियापुर के यूथ ब्रिगेड नेता वीर विक्रम सिंह ने दिया सर्वसमाज को संदेश
अयोध्या : अयोध्या मंडल क्षेत्रमें हलियापुर इस समय UGC के नए Equity Regulations और SC/ST एक्ट को लेकर जगह-जगह चर्चाएं और विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। हर जाति, हर वर्ग अपने-अपने नजरिए से अपनी बात रख रहा है। इसी बीच हलियापुर के युवा नेता और यूथ ब्रिगेड के सक्रिय कार्यकर्ता वीर विक्रम सिंह ने एक ऐसी बात कही है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।
वीर विक्रम सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि
हम किसी भी जाति के विरोधी नहीं हैं और न ही किसी राजनीतिक पार्टी के विरोधी हैं। हमारा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलना है।
उन्होंने कहा कि आजकल कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने वोट बैंक के लिए जानबूझकर जातियों को आपस में लड़वा रही हैं। कभी SC/ST Act के नाम पर, कभी UGC संशोधन के नाम पर समाज में दरार पैदा की जा रही है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक है।
वीर जी की मांग
सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी दलों को एक टेबल पर बैठकर इस गंभीर विषय पर मंथन करना चाहिए।
ऐसा कानून बने जिसमें सवर्ण पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक सभी को समान अधिकार और समान न्याय मिले। और किसी भी निर्दोष को झूठे मुकदमे में न फंसाया जा सके।
उन्होंने कहा, कानून ऐसा हो जो दोषी को सजा दे, लेकिन निर्दोष की रक्षा भी करे। चाहे वो किसी भी जाति या धर्म का हो।
अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि असली हिंदुस्तान यही है
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
आपस में हैं भाई-भाई
हलियापुर क्षेत्र के युवाओं में वीर विक्रम सिंह के इस बयान को एक परिपक्व और एकता भरी सोच के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्टर : आई बी सिंह
No Previous Comments found.