अखिलेश यादव का नाम लेने से भड़के शिव सिंह कहा चढ़ावा चोरी कांड को दबाना चाहते थे चंपत

अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड मामले में एसआईटी जांच से क्लीन चिट मिलने के बाद अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की गोपनीय डायरी में इस गंभीर सवाल का दर्ज होना कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तक राम मंदिर चढ़ावा चोरी घटना की जानकारी कैसे पहुंची ऐसा वह कौन भेदिया है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने चंपत राय पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि चंपत राय की गोपनीय डायरी से यह स्पष्ट हो चुका है कि उन्हें पूर्व से ही राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड की जानकारी थी और चंपत राय मामले को दबाना चाहते थे। शिव सिंह ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड का खुलासा नहीं किए होते तो बीजेपी आरएसएस दोनों मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी चोरी को निगल गए होते। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर चोरी मामले में आरएसएस बीजेपी के बड़े चेहरों को बचाने चंपत राय को क्लीन चिट दिलाई गई है। शिव सिंह ने यह भी कहा कि एसआईटी चंपत राय की गोपनीय डायरी जप्त कर पुनः जांच करे।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.