पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर बस में पीछे से घुसा ट्रक
अयोध्या - मंडल क्षेत्र के बल्दीराय थाना क्षेत्र से गुज़री पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रामनगर गदियाने के पास माइल स्टोन 96.6 पर गुरुवार प्रातः पांच बज कर बीस मिनट पर तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बस में सवार दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही डबल डेकर प्राइवेट बस संख्या (Up63at4188) पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बल्दीराय थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 96.6 पर (रामनगर गदियाने) के पास प्रथम ड्राइवर शिवम् सिंह पुत्र दिगम्बर सिंह निवासी मधुबनी बहुगड़ी को नींद आने के कारण किनारे खड़ी कर सह चालक कमलेश पुत्र सुन्दर कांत को देने के लिए खड़ी की कि इसी बीच ट्रक संख्या (BR02GD6496)
जो कि सामान (अज्ञात) लेकर राजे चौक गुड़गांव से सुंदौलटीला बिहार जा रही थी खड़ी बस में पीछे से टक्कर मारकर भाग निकली जो कि घटना स्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर एकांत में खड़ी कर चालक नवाब खान पुत्र नयामुल खान निवासी गया बिहार भाग निकला। हादसे में श्याम लाल मंडल पुत्र अज्ञात उम्र लगभग (28 वर्ष) बिनोद मंडल पुत्र खुशहाल मंडल उम्र लगभग (50 वर्ष), निवासी-सलडार काम्प्लेक्स प्रेम पुरी इनाडरन गुडंगाव हरियाणा , किरन देवी पत्नी महेश्वरी मंडल उम्र लगभग (48 वर्ष) निवासी लक्ष्मी पुर थाना ग्वालपाड़ा, मधेपुरा (बिहार) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों की पहचान राजकुमार पुत्र शिवनारायन,सूरज मंडल पुत्र किशुनदेव मंडल, सुशील पुत्र गुलाब मंडल,रेखा देवी पत्नी चुनचुनराम, संजीव पुत्र चुनचुनराम,नीरज पुत्र विधानंद,ब्रह्म देव कुमार पुत्र राम चंद्र यादव,विरेन्द्र कुमार चौधरी पुत्र हरख देव चौधरी,आशीष, भीम कुमार,तथा एक अज्ञात सहित कई लोग घायल हो गए।हादसे की सूचना यूपीडा कंट्रोल को और डायल 112 को 5:50 AM पर दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर,क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार,उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह,नायब तहसीलदार गुलाब सिंह व स्थानीय थाना पुलिस तथा यूपीडा की टीम एम्बुलेंस 102 के साथ मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया तथा सभी घायलों में कुछ सौ सैया पिठला और कुछ को अन्य अस्पतालों में सुविधाओं को देखते हुए भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है । बल्दीराय पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को निगरानी में लेते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया की शव को विधिक कार्यवाही बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है परिजनों को सूचना दे दी गई है दोनों वाहनों को कस्टडी में ले लिया गया है तथा घायलों का इलाज चल रहा है हादसे की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.