निर्मोही अखाड़ा महंत महंत दिनेंद्र दास जी ट्रस्टी राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या का हलियापुर में हुवा आगमन
अयोध्या - हलियापुर श्री सिंह राय भाले सुलतान क्षत्रियों के कुलगुरु अयोध्या धाम महंत निर्मोही अखाड़ा ट्रस्टी राम जन्मभूमि अयोध्या समारोह के पूजा पाठ में पहुंचे, मौका था सौर ऊर्जा पैनल डिस्ट्री ब्यूटर के कार्यक्रम में पूजा पाठ व उद्घाटन समारोह के आयोजन का एमडी श्री सर्वेश सिंह भाई संजय सिंह तथा उनके बड़े भाई अजय बाबू ने स पत्नी के साथ पूजा पाठ व हवन किया। वहीं दूसरी तरफ रखे रजिस्टर पंजिका पुस्तिका में श्री राम लिखकर अयोध्या से पधारे महंत कुलगुरु दिनेंद्र दास जी ट्रस्टी राम जन्मभूमि ने अपने हस्ताक्षर किये। माहौल भक्ति में हो गया जोरदार जय कारो के नारों के गर्जना से पूरा हलियापुर कस्बा गूंज उठा। पूजन कार्यक्रम में हजारों राम भक्तों ने निर्मोही अखाड़ा राम जन्मभूमि जिंदाबाद के नारे लगाते हुए श्रद्धा के साथ महंत जी के चरणों छू आशीर्वाद लिया
वहीं दूसरी तरफ पुरोहित भानू पंडित ने हवन पूजन करवा कर शंख नाद करते हुए सुगंधित, वातावरण को एकदम पवित्र कर दिया। विदित हो कि श्री दिनेन्द्र दास जी महाराज ट्रस्टी श्री राम जन्म भूमि अयोध्या को सिद्धि प्राप्त है उनका आ शि र्वचन लेने से लोग अपने को धन्यवाद महसूस करते हैं उनका हलियापुर से पुराना नाता है श्री कुलदेवी बौरा परमेश्वरी धाम मंदिर जो हलियापुर ग्राम सभा कस्बे के बीच स्थित है। के भी वह महंत हैं। कई वर्षों से हलियापुर क्षेत्र में बराबर आना जाना रहता है। देखा जाए तो क्षेत्र में बाबा जी के लाखों भक्त एवं अनुयाई हैं।
रिपोर्टर : आईबी सिंह
No Previous Comments found.