भारतीय किसान यूनियन (क्रान्तिकारी) की 3 दिवसीय किसान महा पंचायत

अयोध्या : भारतीय किसान यूनियन (क्रान्तिकारी) के तत्वावधान में किसान महापंचायत का आयोजन गोविन्द मठ, वृंदावन, मथुरा में दिनांक 2, 3, 4 सितम्बर 2026 को होना सुनिश्चित किया गया है।

इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमला प्रसाद त्रिपाठी जी ने जिलाधिकारी, मथुरा को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है। पत्र में उन्होंने बताया है कि महापंचायत के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जायेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 03 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 1:00 बजे किसान महापंचायत स्थल पर पहुँचकर ज्ञापन प्राप्त करने का कष्ट करें। इस महापंचायत में देशभर के किसान शामिल होंगे और अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार तक आवाज पहुँचायेंगे।
ज्ञापन में मुख्य रूप से किसानों की समस्याओं फसलों के उचित दाम, गन्ना भुगतान एवं अन्य जनहित के मुद्दे शामिल रहेंगे।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.