डॉ.अजय पासी का हलियापुर के बाबा ढाबा पर भब्य स्वागत करती भारी भीड़

अयोध्या - आगामी वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। चुनाव में अभी समय है, लेकिन जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल धीरे-धीरे चुनावी रंग लेने लगा है। इसी कड़ी में हलियापुर की धरती पर समाजवादी पार्टी की ओर से दावेदारी कर रहे डॉ. अजय पासी के समर्थन में रंणनीत कारों की आयोजित  जनसभा में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता जुटे। जनसभा में उमड़ी भीड़ और समर्थकों के जोश ने क्षेत्र की राजनीतिक फिजा में नई हलचल पैदा कर दी। जनसभा स्थल पर सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, सभा स्थल पर भीड़ बढ़ती गई। डॉ. अजय पासी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपने नेता के प्रति समर्थन का प्रदर्शन किया।

समर्थकों के उत्साह से कार्यक्रम स्थल का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया अवधी गीतों ने बांधा समां जोश से  भर उठा जनसभा स्थल कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लोक गायक संजय यदुवंशी रहे।पहुंचते ही उन्होंने अपने ठेठ अवधी अंदाज और बुलंद आवाज में छोटी गीतों के चंद लाइन ने गीत प्रस्तुत कर मौजूद लोगों में उत्साह भर दिया। अवधी लोकगीतों के माध्यम से उन्होंने क्षेत्रीय संस्कृति और जनभावनाओं से जुड़ने का प्रयास किया। उनके गीतों पर मौजूद समर्थक भी तालियों और नारों के साथ उत्साह बढ़ाते नजर आए। संजय यदुवंशी की प्रस्तुति के दौरान जनसभा स्थल पर माहौल काफी जोशीला दिखाई दिया। डॉ. अजय पासी के समर्थन में लगे जोरदार नारे

जनसभा के दौरान समर्थकों ने डॉ. अजय पासी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहा जगदीशपुर में बदलाव चाहिए, हमारा विधायक डॉ. अजय पासी चाहिए जैसे नारों से सभा स्थल गूंजता रहा। समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव की जरूरत बताते हुए डॉ. अजय पासी को मजबूत विकल्प के रूप में पेश किया। सभा में मौजूद लोगों का उत्साह देखकर समर्थकों ने इसे क्षेत्र में अपनी राजनीतिक ताकत और जनसमर्थन के प्रदर्शन के रूप में भी प्रस्तुत किया। हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी समय है और टिकट को लेकर अंतिम तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन इस आयोजन ने जगदीशपुर की राजनीति में डॉ. अजय पासी की सक्रियता को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है। विकास और युवाओं की भागीदारी का मुद्दा भी उठा

जनसभा में वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी, रोजगार, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में जनता अपने मुद्दों के आधार पर राजनीतिक निर्णय लेगी। समर्थकों का कहना रहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और आने वाला विधानसभा चुनाव क्षेत्र की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक लोगों से संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया। हलियापुर में आयोजित इस जनसभा में जिस तरह बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, उससे जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि आने वाले महीनों में विभिन्न दलों के संभावित प्रत्याशी किस तरह अपनी सक्रियता बढ़ाते हैं और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं।

डॉ. अजय पासी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम को उनके समर्थकों द्वारा बड़े राजनीतिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। जनसभा में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और नारेबाजी ने यह संकेत जरूर दिया कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। ये प्रमुख लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष बल्दीराय श्रीपाल, प्रधान रमेश पासी, प्रधान अमर पासी, प्रधान संतोष पासी, प्रधान राजेश यादव, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला पंचायत सदस्य सुबेदार यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व कार्यकारी सदस्य अजय सिंह निवासी हलियापुर के भतीजे बीर विक्रम सिंह, सौरभ शुक्ला, अनूप तिवारी, अयुब खान, मुमताज खान, सपा विधानसभा अध्यक्ष सोनू अंसारी, सूरज शुक्ला, विमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जगदीशपुर की सियासत में बढ़ी हलचल हलियापुर में हुई इस जनसभा के बाद जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

 2027 के विधानसभा चुनाव में किस दल से कौन सा चेहरा मैदान में उतरता है और किसे पार्टी का टिकट मिलता है, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। इसके बावजूद डॉ. अजय पासी के समर्थन में जुटी बड़ी संख्या में भीड़ ने यह जरूर दिखाया है, कि क्षेत्र में संभावित दावेदारों ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में जगदीशपुर की सियासत किस करवट बैठती है और चुनावी मैदान तैयार होने से पहले कौन-कौन से चेहरे जनता के बीच अपनी ताकत और पकड़ का प्रदर्शन करते हैं।

रिपोर्टर - आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.