राम की नगरी से बेटे के लिए न्याय की गुहार, चार दिन में सैकड़ों लोगों ने काशीनाथ तिवारी
मिल्कीपुर, अयोध्या - बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी निवासी भरत भूषण तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी अपने बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर इन दिनों अयोध्या पहुंचे हैं। पिछले चार दिनों से वह नगर पंचायत कुमारगंज के शिवनाथपुर निवासी समाजसेवी राजन पांडेय के आवास पर ठहरे हुए हैं। उनके अयोध्या पहुंचने की जानकारी क्षेत्र में फैलने के बाद लगातार बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं और उनकी पीड़ा सुनकर न्याय की इस लड़ाई में साथ देने का भरोसा जता रहे हैं। काशीनाथ तिवारी का आरोप है कि उनके बेटे भरत भूषण तिवारी की पुलिस कार्रवाई के दौरान मौत हुई। वह इस मामले की निष्पक्ष जांच और अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि न्याय मिलने तक वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
चार दिनों में करीब 600 लोगों ने की मुलाकात जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय ने बताया कि पिछले चार दिनों में करीब 600 लोग काशीनाथ तिवारी से मुलाकात कर चुके हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग उनके ठहरने के स्थान पर पहुंच रहे हैं। लोग काशीनाथ तिवारी की बात सुन रहे हैं, उनका स्वागत कर रहे हैं और उनकी मांगों के समर्थन में साथ खड़े रहने का आश्वासन दे रहे हैं। ‘मेरा बेटा समाज के लिए लड़ रहा था’ काशीनाथ तिवारी ने कहा कि उनका बेटा समाज के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सहयोग की बात कही गई है, लेकिन अभी तक उन्हें लिखित रूप में कोई आश्वासन नहीं मिला है। उनका कहना है कि वह सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपने बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने राम की नगरी अयोध्या से अपने बेटे भरत भूषण तिवारी के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए समाज के लोगों से भी इस संघर्ष में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं रहना चाहते और समाज का समर्थन उनके लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल राजन पांडेय के शिवनाथपुर स्थित आवास पर काशीनाथ तिवारी से मिलने वालों का सिलसिला जारी है। अलग-अलग गांवों से पहुंच रहे लोग उनसे मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुन रहे हैं और न्याय की मांग में अपना समर्थन जता रहे हैं!
रिपोर्टर - सुनील
No Previous Comments found.