रिक्शा की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत।

अयोध्या - कुमारगंज बहादुरगंज संपर्क मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घर के सामने सड़क पर पैदल जा रही बालिका को तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर बालिका की मौत हो गयी हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार शिवा तिवारी का पुरवा अकमा निवासी राधेश्याम तिवारी की 10 वर्षीय नातिन दिव्या शुक्रवार को घर के सामने सड़क से पैदल कुमारगंज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बहादुरगंज की ओर से आ रहे ऑटो रिक्शा ने बालिका को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला पहिया बालिका के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की भयावहता देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों, स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर - राहुल पांडेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.