हजारों ग्रामीणों की एक ही मांग हमें सुल्तानपुर में जोड़ा जाए

अयोध्या - अयोध्या मंडल क्षेत्र विकासखंड बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर कानूनगो सर्किल के अंतर्गत आने वाले 29 राजस्व गांवों की हजारों की आबादी आज भी दो जिलों की व्यवस्था में पिस रही है 29 राजस्व गांव हलियापुर कानून के सर्कल का

जिला सुल्तानपुर पड़ता है,लेकिन विधायक और सांसद अमेठी जनपद से चुने जाते हैं विकास न के बराबर जनता परेशान दो जिलों के इस चक्कर में उक्त क्षेत्र का विकास पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है,सबसे बड़ी परेशानी दस्तावेजों को लेकर है निवासी सुल्तानपुर के हैं लेकिन संसदीय क्षेत्र अमेठी होने के कारण आधार कार्ड सहित कई सरकारी दस्तावेज अमेठी के बनते हैं,सरकारी नौकरी सत्यापन और अन्य योजनाओं में ग्रामीणों को रोज-रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीण हैरान-परेशान हैं,ग्रामीणों की सीधी मांग यहां के नागरिकों की जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से सीधी मांग है कि उन्हें तत्काल दो जिलों के चक्कर से छुटकारा दिलाकर एक ही जिले  सुल्तानपुर में जोड़ा जाए ग्रामीणों का कहना है  हमारा जिला सुल्तानपुर है तो हमारी लोकसभा भी सुल्तानपुर ही होनी चाहिए उक्त प्रकरण की लखनऊ हाईकोर्ट में हुई चर्चा इस संबंध में समाजसेवी प्रभात सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह और आई.बी. सिंह आज लखनऊ उच्च न्यायालय पहुंचे। वहां बार काउंसिल के वरिष्ठ वकीलों से इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील ने बताया कि इस लड़ाई को कानूनी रूप देने के लिए एक हस्ताक्षरयुक्त डॉक्यूमेंट तैयार किया जाए जिसमें पूरे 29 राजस्व गांवों के समाजसेवी,आम नागरिक,ग्राम प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हों उसके आधार पर एक विधिवत याचिका दाखिल की जाएगी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए 29 राजस्व गांव क्षेत्र के सभी नागरिकों का सहयोग बढ़-चढ़कर मिल रहा है। उक्त अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों में समाजसेवी धनंजय सिंह,प्रभात सिंह,राजेंद्र प्रताप सिंह,आई बी सिंह,सर्वेश सिंह,रंणविजय सिंह,अखंड प्रताप सिंह उर्फ गब्बर,नीरज तिवारी,वेद प्रकाश सिंह, इंद्र कुमार सिंह,हरिभानसिंह प्रधान,रमाशंकर शुक्ल,देवेंद्र सिंह,अमरेंद्र सिंह,जवाहर यादव वरिष्ठ समाजसेवी,पिंटू सिंह,सहित बड़ी संख्या में लोग जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे।
 

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.