UPSSSC जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन से सत्य प्रकाश तिवारी ने बढ़ाया परिवार/क्षेत्र का गौरव

शाहगंज - अयोध्या समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय राम सुमिरन तिवारी जी की प्रेरणाओं और परिकल्पनाओं को आगे बढ़ा रहा तिवारी परिवार एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग में अपनी मेहनत, कर्मठता एवं सहज व्यवहार से विशेष पहचान रखने वाले श्री गया प्रसाद तिवारी जी के सुपुत्र तथा राम सुमिरन इण्टर कॉलेज,शाहगंज, अयोध्या के प्रबंध निदेशक एवं युवा समाजसेवी इं.पवन तिवारी जी के अनुज सत्य प्रकाश तिवारी का UPSSSC में जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है।

सत्य प्रकाश तिवारी की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ शाहगंज क्षेत्र एवं सर्वसमाज में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। स्वर्गीय राम सुमिरन तिवारी जी की सेवा भावना को परिवार के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी पौत्री डॉ अनामिका तिवारी भी मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए समाज की सेवा कर रही हैं। शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में परिवार की यह सेवा स्वर्गीय राम सुमिरन जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी उदाहरण है।

पूर्व विधायक ‘खब्बू भइया’ ने किया सम्मान

सर्व समाज के नेता,पूर्व विधायक माननीय इन्द्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू भइया’ सत्य प्रकाश तिवारी को बधाई देने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने स्मृति चिन्ह देकर,माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि सरकारी सेवा में चयन गौरव की बात है और सत्य प्रकाश अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करते हुए परिवार और समाज का नाम रोशन करें। मौके पर समाज के अरुण द्विवेदी, गिरीश तिवारी, अनूप द्विवेदी, रोहित कुमार, अजय तिवारी,  राम करन तिवारी, प्रमेश पाण्डेय, पिंटू तिवारी, कामता तिवारी, राम लखन पांडेय, प्रभा शंकर शुक्ल, हरिविलास तिवारी, पवन कसौधन, विष्णु,आदि लोग मौजूद रहे।

सत्य प्रकाश तिवारी ने सभी बुजुर्गों, शुभचिंतकों एवं सर्वसमाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

रिपोर्टर - सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.