अयोध्या स्थानांतरण पर बीईओ श्याम विहारी को भावभीनी विदाई
अयोध्या - शिक्षक संगठनों ने कार्यकाल की सराहना कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं विकासखंड बल्दीराय बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्याम विहारी के स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। शिक्षकों ने बीईओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदित हो कि खंड शिक्षा अधिकारी श्याम विहारी का स्थानांतरण बलरामपुर जनपद के लिए हुआ है। विदाई समारोह में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बल्दीराय राजवक्श मौर्य ने कहा कि श्याम विहारी का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता दी तथा शिक्षक संगठनों को भी सम्मान और महत्व दिया।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के बाद कार्यक्षेत्र भले ही बदल गया हो, लेकिन बल्दीराय के शिक्षक परिवार के साथ जुड़ी उनकी स्मृतियां और आत्मीय संबंध हमेशा बने रहेंगे। शिक्षकों ने भी उनके सहज, सरल एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की।
समारोह के दौरान शिक्षकों ने बीईओ श्याम विहारी को पुष्पगुच्छ एवं भगवान बुद्ध की स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती में सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बल्दीराय राज बख्श मौर्य , मंत्री स्वामी नाथ,अवधेश तिवारी,बजरंग कुमार मौर्य, रघुनाथ, लालू प्रसाद, राकेश सिंह, विक्रांत सिंह, राज कुमार, महेश कुमार,उदय राज,विपिन सिंह, शमीम अहमद, राजेश, जगध्यान यादव समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव ने किया।
रिपोर्टर - आईबी सिंह
No Previous Comments found.