पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत 6 घायल मृतक की पहचान हुई
अयोध्या - 23 सितंबर, बुधवार 4 30 बजे दर्दनाक हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के KM 87.100 पर सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो UP-45 AL 8004 अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा कर पलट गई। बोलेरो में 7 लोग अयोध्या से अकबरपुर अंबेडकर नगर) जा रहे थे। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर मौत हो गई। मृतक बरकत अली पुत्र रकुद्दुस निवासी लोहरापुर अकबरपुर नगर,थाना अकबरपुर कोतवाली जनपद अंबेडकर नगर
घायलों में घायल
1,अर्पित पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सहजादपुर,अकबरपुर
2.मनीष पुत्र राम सूरत मौर्य अकबरपुर
3, सूर्यमोहन पुत्र राम भवन
4, राकेश कुमार
5, दुर्गेश सिंह
6, सोहित पुत्र काशीराम
घायलों को एम्बुलेंस से 100 शैया अस्पताल भेजा गया। सूचना पर यूपीडा और थाना हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ 100 शैया के सी एमएस रवि पांडे से पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि 6 घायल हमारे यहां हैं चार की हालत गंभीर उन्हें दर्शन नगर अयोध्या अस्पताल भेजा गया है।बाकी मृतक की डेड बॉडी हमारे यहां नहीं आई है।
रिपोर्टर - आईबी सिंह
No Previous Comments found.