विशाल गुलर का पेड़ गिरने से महिला का घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची वृद्धा

अयोध्या - मिल्कीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच ग्राम सारी मजरे तकिया में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां जैतून पत्नी स्वर्गीय अब्दुल कलाम के घर पर विशाल गुलर का पेड़ अचानक टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से महिला का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखा सामान भी मलबे में दब गया। बताया गया कि घटना के समय जैतून घर के पीछे कुछ काम कर रही थीं। इसी दौरान पेड़ टूटने की तेज आवाज सुनाई दी। महिला अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर की ओर भागीं, लेकिन इस दौरान गिरकर चोटिल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और क्षतिग्रस्त मकान से घरेलू सामान निकालने में मदद की।

घटना के समय महिला घर में अकेली थीं। उनका बेटा बीमार होने के कारण इलाज के लिए बाहर गया हुआ था। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान महिला की जान बच गई, हालांकि उन्हें चोटें आई हैं।घटना की सूचना संबंधित राजस्व विभाग को दे दी गई है। लेखपाल संदीप श्रीवास्तव द्वारा दूरभाष पर क्षतिग्रस्त मकान का जानकारी ली गई है और कहा मौके पर निरीक्षण कराकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराया जाएगा

रिपोर्टर - सुनील तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.