पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे सर्विस रोड पर 6 फीट गहरा गड्ढा, बड़े हादसे को दावत ग्रामीणों में आक्रोश

अयोध्या : अयोध्या मंडल क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे से गुजरने वाले सर्विस रोड मार्ग पर लगभग 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा चैनेज पॉइंट 80 के पास है, जिससे कभी भी भीषण सड़क हादसा और बड़ी जनहानि हो सकती है।स्थानीय नागरिकों में जगदेव मौर्य, सतीश जायस वाल, राम उंजेर यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, और अजीत सिंह, उमाकांत वकील, राजा सिंह प्रधान प्रतिनिधि,व राज प्रताप सिंह, समर बहादुर सिंह, निवासी जरई कला, तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभात सिंह, भाजपा नेता हिंदेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुदामा मौर्य,आदि ने बताया कि यह मार्ग हलियापुर, मटियारी, जरई कला सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। दिन-रात तेज रफ्तार चार चक्का वाहन व बाइक सवार इसी सड़क मार्ग से गुजरते हैं। रात में गड्ढे का अंदाजा न लगने से खतरा और भी बढ़ जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व ही पॉइंट 80.600 पर इसी तरह के गड्ढें के कारण एक बड़ा हादसा हो चुका है। हलियापुर से तेरहवीं संस्कार भोज में शामिल होकर, (मटियारी) अपने गांव वापस लौट रही वृद्ध महिला की बाइक गड्ढे में उछलने से वृद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उसका भतीजा जो बाइक चला रहा था भी मामूली रूप से घायल हो गया था। 

अब पुनः पॉइंट 80 पर उससे भी बड़ा गड्ढा बन गया है। अगर समय रहते इसे नहीं सुधारा गया तो तेज रफ्तार वाहन इसकी चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
बड़ा सवाल  जिम्मेदारी किसकी
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा - यूपीडा  अथॉरिटी, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की मेंटेनेंस कंपनी या केंद्रीय सड़क मंत्रालय।नागरिकों ने जिलाधिकारी और यूपीडा, के अधिकारियों से मांग की है, कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढे को भरवाया जाए और एक्सप्रेस-वे के नीचे के सभी सर्विस रोड का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.