सांसद किशोरी लाल शर्मा की पहल गांवों के कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
अयोध्या - सांसद किशोरी लाल शर्मा ने क्षेत्र भ्रमण एवं जनता दर्शन के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांग को गंभीरता से लेते हुए तहसील क्षेत्र बल्दीराय के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 88.6 किमी से 90 किमी के मध्य,विकासखंड बल्दीरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा डेहरियावां की ओर सर्विस लेन निर्माण के लिए यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा है।
इस सर्विस लेन के निर्माण से बल्दीराय ब्लॉक के डेहरियावां,डीह,मेघमऊ सहित आसपास के गांवों के किसानों, ग्रामीणों व आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गांवों और खेतों तक पहुंच आसान होगी। तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सांसद जी ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही करने तथा की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने का अनुरोध किया। अमेठी की जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी मांगों को मजबूती से उठाना और विकास से जुड़े मुद्दों पर पहल करना सांसद किशोरी लाल शर्मा का निरंतर प्रयास है
रिपोर्टर : आईबी सिंह

No Previous Comments found.