पुत्री को भगाने का लगाया आरोप पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका
अयोध्या : मंडल क्षेत्र के हलियापुर के एक गांव निवासिनी सत्रह वर्षीय पुत्री की मां ने गांव के ही एक युवक पर उसकी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक दस जनवरी को भगा कर ले जा रहा था जिसे परिजनों ने अमेठी जनपद के महाराजा बिजली पासी निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से
ले आए थे और सुलह समझौता हुआ था मगर वही युवक दुबारा उसकी पुत्री को रविवार शाम लगभग सात बजे उसकी पुत्री को कहीं भगा ले गया जिसकी
खोज परिजनों ने इस पड़ोस नात रिश्तेदारों में की मगर कहीं पता नहीं चल पाया है जिससे उसे उसकी पुत्री के साथ अनहोनी
की आशंका है।इस संबंध में थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर खोज की जा रही है।
रिपोर्टर : आईबी सिंह

No Previous Comments found.