सूबेदार का शव घर ले जा रही एम्बुलेंस बनी काल, अज्ञात वाहन से टकराई 4 की मौत DM-SP मौके पर
अयोध्या - अयोध्या मंडल क्षेत्र के हलियापुर हलियापुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 79.6 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ में सूबेदार पद पर तैनात जनपद देवरिया के ग्राम गैला दुधैला, थाना रुद्रपुर निवासी सूबेदार सत्यवान सिंह का मृत्यु के पश्चात शव लेकर जा रही एम्बुलेंस संख्या TO626HR7553BJ, आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई।
हादसे में मृतक जवान के परिजन राजन सिंह पुत्र भूपति, गौरव सिंह पुत्र सत्यवान सिंह, राम समुझ पुत्र जय सिंह व एम्बुलेंस चालक जसपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा कर्मी पैकेज सेकेंड के अधिकारी कनौजिया तथा हलियापुर पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा इलाज हेतु 100 शैय्या अस्पताल पिठला, कुमारगंज, जनपद अयोध्या भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत चारों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर,जिला धिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पहुंचकर मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया और मौके का जायजा लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई थी, परिजन आ गए हैं। जवान का शव उसके गांव के लिए सम्मान के साथ भिजवाया जायेगा। तथा उक्त चारों मृतकों में से दो के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय स्तर पर सुल्तानपुर पीएम हाउस तथा शेष दो शव को पोस्टमार्टम के लिए जनपद अयोध्या भिजवाया गया है।
रिपोर्टर : आईबी सिंह

No Previous Comments found.