UPSDM में भूचाल सोमवार से प्रदेश के सभी कौशल विकास केंद्रों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी

अयोध्या - भुगतान न मिलने से ट्रेनिंग पार्टनर्स में आक्रोश, 5 अक्टूबर से सभी सेंटर बंद रहेंगे उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के अंतर्गत संचालित समस्त प्रशिक्षण केंद्रों के ट्रेनिंग पार्टनर्स (TPs) ने प्रशासनिक उदासीनता, भुगतान में अत्यधिक विलंब और तकनीकी विसंगतियों के विरोध में सोमवार 05 अक्टूबर 2026 से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और तालाबंदी का निर्णय लिया है। एसोसिएशन फॉर सर्टिफाइड ट्रेनिंग पार्टनर्स (ACT) के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जब तक उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर समयबद्ध लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक प्रदेश भर में समस्त प्रशिक्षण केंद्र बंद रहेंगे।ACT की 10 सूत्रीय प्रमुख मांगें समयबद्ध लिखित आश्वासन न मिलने तक सभी केंद्र बंद रहेंगे। सभी सत्यापित और ADVANCE SSDF बैचों का वर्षों से लंबित भुगतान तत्काल किया जाए। सभी बैचों में (600 HR OR BELOW) 25% एडवांस भुगतान की प्रक्रिया तत्काल लागू हो। बैच के 70% कैंडिडेट की 15% उपस्थिति होने पर बिल सबमिट होने के 7 कार्य दिवस में भुगतान होना चाहिए।

DEBAR किए गए सभी ट्रेनिंग पार्टनर को तत्काल बहाल किया जाए। अटेंडेंस में फ्लेक्सिबिलिटी बैच HOUR में पंचिंग का पूरा समय दिया जाए, फेस और रेटिना अटेंडेंस भी Allow की जाए।बैच एक्सटेंशन TP को दिया जाए। 70% उपस्थिति के बाद एक कैंडिडेट भी बचे तो एक्सटेंशन नहीं मिलता, ये फ्लेक्सिबल हो। MSDE (SOP) के आधार पर न्यूनतम 50% उपस्थिति वाले 10 कैंडिडेट पर भी बैचों को 40% तक एक्सटेंशन मिले। Start-up द्वारा जमा 10 लाख DD में संबंधित कार्यरत जनपदों के अनुसार प्रति जनपद 2 लाख की राशि ही समायोजित कर शेष धनराशि तत्काल वापस की जाए। अतिरिक्त 4 जनपदों को अनिवार्य रूप से जोड़ने की शर्त समाप्त की जाए। मिशन से होने वाली सारी प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट हो (बैच अप्रूवल से भुगतान तक)। भुगतान में DSC लगने के बाद अंडर प्रोसेस दिखता है, किस लेवल पर लंबित है टीपी लॉगिन में प्रदर्शित होना चाहिए। रोल बैक बैच पोर्टल पर प्रदर्शित हो और उनका भुगतान प्रारम्भ किया जाए। बिना पूर्व सूचना बायोमेट्रिक डिवाइस लॉक होने और नई डिवाइस जोड़ने का विकल्प न होने से प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। अतः केंद्रों को तत्काल New Device Add का विकल्प एवं लॉक डिवाइसों को सक्रिय करने की सुविधा प्रदान की जाए।

रिपोर्टर  : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.